केरल के 16 वर्षीय राउल जॉन अजू की दुनियाभर में चर्चा, जानें बड़ी वजह

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। केरल के 16 वर्षीय राउल जॉन अजू इन दिनों दुनियाभर में चर्चा में हैं। वजह है रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी सेल्फी। राउल ने मॉस्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘AI Journey 2026’ के दौरान पुतिन से मुलाकात की। खास बात यह है कि जिस उम्र में बच्चे आमतौर पर पढ़ाई और खेल में व्यस्त रहते हैं, उस उम्र में राउल अपनी AI कंपनी चला रहे हैं। उनके पिता भी बेटे की कंपनी में कर्मचारी के तौर पर काम करते हैं।

कौन हैं राउल जॉन अजू?

राउल जॉन अजू केरल के कोच्चि के रहने वाले हैं और 12वीं कक्षा के छात्र हैं। उन्हें ‘AI Kid of India’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में AI Realm Technologies की शुरुआत की। उनकी तकनीक में दिलचस्पी नौ साल की उम्र में वीडियो एडिटिंग से शुरू हुई थी।

9 साल की उम्र में बनाया पहला वीडियो, 12 में रोबोट

  • राउल ने नौ साल की उम्र में वीडियो बनाना शुरू किया था। उनके पिता को Adobe में नौकरी मिलने के बाद उन्हें वीडियो एडिटिंग के कई प्रीमियम सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने का मौका मिला।
  • 12 साल की उम्र में उन्होंने स्कूल के साइंस प्रोजेक्ट के लिए ‘MeBot’ नाम का रोबोट बनाया।
  • इसके बाद उन्होंने RESQ AI, ZapGap, Investo AI और FeedFye समेत कई AI टूल विकसित किए।
  • उनकी कंपनी के साथ करीब 15 कर्मचारी जुड़े हैं। उनकी संस्था ThinkCraft Academy छात्रों और कामकाजी पेशेवरों को AI की ट्रेनिंग देती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पहल से करीब पांच लाख लोग प्रशिक्षण ले चुके हैं।

बेटे की कंपनी में पिता करते हैं नौकरी, मिलती है 2 लाख सैलरी

राउल की कहानी का सबसे दिलचस्प पहलू उनके पिता की भूमिका है। उनके पिता अजू जोसेफ Amazon, Adobe, Wipro और IBM जैसी कंपनियों में काम कर चुके हैं। अब वह अपने बेटे की कंपनी में काम करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राउल उन्हें हर महीने करीब 2 लाख रुपये वेतन देते हैं।

राउल का कहना है कि इंटरनेट और मोबाइल से तकनीकी जानकारी हासिल की जा सकती है, लेकिन उनके पिता का वर्षों का व्यावसायिक अनुभव कहीं और से नहीं मिल सकता। इसलिए उन्होंने पिता को अपनी कंपनी से जोड़ा।

मॉस्को में पुतिन के साथ ली सेल्फी

राउल 26 नवंबर को मॉस्को में आयोजित AI Journey 2026 सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायव ने युवा तकनीकी प्रतिभाओं से मुलाकात की। इसी कार्यक्रम में राउल को पुतिन के साथ तस्वीर लेने का मौका मिला।

राउल ने इंस्टाग्राम पर सेल्फी साझा करते हुए लिखा कि नौ साल की उम्र में बाथरूम में पहला वीडियो बनाने से लेकर रूस के राष्ट्रपति के साथ सेल्फी लेने तक का सफर उन्होंने कभी नहीं सोचा था। उन्होंने यह भी कहा कि सम्मेलन में विशेषज्ञों से मिलकर उन्हें एहसास हुआ कि अभी उन्हें बहुत कुछ सीखना है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *