
गुमला। झारखंड के गुमला जिले में दो भाइयों पर अपनी-अपनी पत्नियों की हत्या कर शव जंगल में दफनाने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों भाइयों ने पत्नियों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया। मृतकों की पहचान मिनी प्रिया (28) और राधिका कुमारी (20) के रूप में हुई है।
आरोपियों की पहचान शिव शंकर साहू और नवीन साहू के रूप में हुई है। दोनों ने हत्या के बाद शवों को एंबुलेंस से पड़ोसी जिले सिमडेगा के जंगल में ले जाकर दफना दिया था। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के माता-पिता को भी गिरफ्तार किया गया है।
जानें पूरा मामला
– पारिवारिक विवाद बना वजह: पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों की पत्नियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। हालांकि, हत्या से दो दिन पहले ही दोनों महिलाओं के बीच सुलह हो गई थी।
– सोमवार को की हत्या: आरोप है कि शिव शंकर साहू और नवीन साहू ने सोमवार को अपनी पत्नियों मिनी प्रिया और राधिका कुमारी की हत्या कर दी।
– एंबुलेंस से ले गये शव: शिव शंकर एंबुलेंस चालक है। दोनों भाइयों ने शवों को एंबुलेंस में रखकर सिमडेगा जिले के जंगल में पहुंचाया और वहां दफना दिया।
– पहले पुलिस को गुमराह किया: मंगलवार को दोनों ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नियां बिना जानकारी दिये घर से चली गई हैं। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली।
– परिजनों से हुई थी आखिरी बातचीत: पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 9 बजे मृतक महिलाओं के परिजनों की उनसे बात हुई थी। उस समय सबकुछ सामान्य था।
– शव बरामद, हथियार जब्त: आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से दोनों शव निकलवाये और पोस्टमार्टम के लिए भेजे। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और शव ले जाने वाली एंबुलेंस भी जब्त कर ली गई है।
– माता-पिता भी गिरफ्तार: पुलिस ने दोनों भाइयों के साथ उनके माता-पिता समेश्वर साहू और तिलेश्वरी देवी को भी गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

