Ranchi: मानसून से पहले जलस्रोतों को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ हटेंगे 1200 सूखे पेड़, सीएम हेमंत ने दिए आदेश

झारखंड
Spread the love

रांची। मानसून से पहले राजधानी रांची में जलस्रोतों को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ -साथ 1200 सूखे पेड़ भी हटाए जाएंगे।

राजधानी रांची में सूखे और खतरनाक पेड़ों को लेकर अब प्रशासन हरकत में आ गया है। सीएम हेमंत सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा के दौरान सड़क किनारे लगे पेड़ों की ट्रिमिंग और सूखे पेड़ों को हटाने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पेड़ों की नियमित ट्रिमिंग से उन्हें सुंदर आकार मिलेगा और बिजली तारों व सड़कों पर पेड़ गिरने जैसी दुर्घटनाओं से बचाव हो सकेगा।

वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में करीब 1200 सूखे पेड़ों को चिन्हित किया गया है। हालांकि अब तक कितने पेड़ों की कटाई हुई है, इसका स्पष्ट जवाब विभाग के पास नहीं है।

शहरवासियों को उम्मीद है कि मानसून से पहले खतरनाक पेड़ों की कटाई और ट्रिमिंग का काम तेजी से पूरा किया जाएगा, ताकि आंधी-बारिश के दौरान किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230