रांची। तीन दिवसीय रांची जिला शतरंज चैम्पियनशिप-2026 का उद्घाटन समारोह 29 मई, 2026 को झारखंड चैंबर भवन में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद (राज्यसभा) श्रीमती महुआ माजी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप महापौर नीरज कुमार, झारखंड चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की उपस्थित रहे।
अतिथियों ने शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि श्रीमती महुआ मांझी ने कहा कि शतरंज मानसिक विकास, धैर्य एवं रणनीतिक सोच को मजबूत करने वाला खेल है। युवाओं को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। महासचिव नवजोत अलंग ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, रणनीति और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अधिक संख्या में इस खेल से जुड़ने का आह्वान किया।
इस चैम्पियनशिप में जिले भर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने एवं प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट मंच प्राप्त हुआ है।
एजेसीए और आरडीसीए के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मनीष कुमार, संयुक्त सचिव (एआईसीएफ), सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष (आरडीसीए), सुश्री मानसी सिंह, प्रबंधक (आरडीसीए); रोहित पोद्दार, संयुक्त सचिव (झारखंड चैंबर); अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष (झारखंड चैंबर); दीपक कुमार, मुख्य निर्णायक; मिथलेश पांडेय, उपाध्यक्ष (आरडीसीए); राजीव चटर्जी, उपाध्यक्ष (आरडीसीए); कुनाल अजमानी, उपाध्यक्ष (आरडीसीए); विक्रम साहू, संयुक्त सचिव (आरडीसीए); आशीष साहू, सदस्य (आरडीसीए); सुनील कालरा, सदस्य (आरडीसीए); अनिल राम, सदस्य (आरडीसीए) और झारखंड के सामाजिक कार्यकर्ता सिंभू मुर्मू शामिल थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

