विश्वजीत कुमार रंजन
विशुनपुरा (गढ़वा)। जिले में अवैध बालू खनन पर नकेल कसने को लेकर जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने शुक्रवार को विशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत पिपरीकला-जतपुरा पंचायत द्वारा संचालित कैटेगरी-1 बालू घाट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट संचालन, खनन कार्य, परिवहन व्यवस्था एवं सरकारी मानकों के अनुपालन की विस्तृत जांच की।
जिला खनन पदाधिकारी ने घाट संचालकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि बालू का उपयोग केवल सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के तहत ही किया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं, सड़क निर्माण, पीसीसी ढलाई समेत जनहित कार्यों के लिए आवश्यकतानुसार बालू का उपयोग किया जा सकता है। अवैध खनन, भंडारण और परिवहन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि खनन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के क्रम में जिला खनन पदाधिकारी ने संध्या-बांकी नदी के किनारे संचालित अवैध बालू घाटों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि बिना वैध अनुमति के बालू उत्खनन, भंडारण अथवा परिवहन करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। साथ ही अवैध खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर, हाइवा, जेसीबी समेत अन्य वाहनों को जब्त कर आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा।
खनन विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि प्रशासन की बढ़ती सख्ती के कारण कई स्थानों पर अवैध गतिविधियों में कमी आई है।
निरीक्षण के दौरान खनन विभाग के पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, प्रमुख दीपा कुमारी, उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे। जिला खनन पदाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण अभियान चलाने एवं अवैध खनन की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

