
- पुणेरी ढोल-ताशा की गूंज से गूंजा शहर
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ पूरे धार्मिक उल्लास और भव्यता के साथ हुआ है। शहर के पावरगंज स्थित देवी मंदिर से केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान महाराष्ट्र के नागपुर से आए विशेष पुणेरी ढोल-ताशा की गूंज और माता के जयकारों से पूरा लोहरदगा शहर भक्तिमय हो उठा।
इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में मुख्य रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव और लोहरदगा के पूर्व लोकसभा सांसद सुदर्शन भगत समेत जिले के कई गणमान्य लोग और सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
नागपुर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पुणेरी ढोल-ताशा ने सबका मन मोह लिया। इसके साथ ही राधा-कृष्ण और हनुमान के जीवंत स्वरूप में सजे कलाकारों की झांकियां भी यात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं।
यात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं की तरफ से भक्तों के लिए पानी, शरबत और फलाहार की विशेष व्यवस्था की गई थी।
त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कलश यात्रा के दौरान पूरे शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी।
केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार साहू ने बताया कि यह तो महज शुरुआत है। इस वर्ष लोहरदगा में दुर्गा पूजा पंडालों की सजावट और विजया दशमी पर होने वाला रावण दहन बेहद भव्य और आकर्षक होगा। समिति ने सभी जिलावासियों से आपसी प्रेम, सौहार्द्र और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

