श्री श्री दुर्गा पूजा समिति मनाने जा रही है 80वीं वर्षगांठ, महाअष्टमी पर गूंजेंगे लखवीर सिंह लक्खा के भजन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के ऐतिहासिक और पारंपरिक आयोजनों में शुमार श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, कांके रोड इस वर्ष अपनी स्थापना का 80वां साल पूरा होने पर भव्य दुर्गा पूजा मनाने जा रहा है। देश की आजादी के वर्ष यानी 1947 से चली आ रही इस पारंपरिक पूजा की लोकप्रियता आज भी क्षेत्र के निवासियों और पूरे जिला के भक्तों के बीच बरकरार है। इस बार के आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

ट्रस्टी जयंत नाथ शाहदेव ने इस पूरे आयोजन को देश की आजादी से जोड़ते हुए बताया कि 1947 से अनवरत चली आ रही यह परंपरा अपनी अनूठी सांस्कृतिक पहचान के लिए विख्यात है।

समिति के अध्यक्ष नकुल तिर्की ने जानकारी दी कि मंदिर प्रांगण अपनी पूजा और परंपरा के लिए आसपास के ग्रामीणों के बीच विशेष स्थान रखता है। यहां महाअष्टमी के दिन आदिवासी भक्तों द्वारा हजारों की संख्या में थाली लेकर आने और पारंपरिक रूप से पूजा करने की पुरानी परंपरा आज भी जीवंत है।

उपाध्यक्ष रमेन्द्र कुमार ने बताया कि इस बार महाअष्टमी के अवसर पर यानी 19 अक्टूबर को देश के प्रसिद्ध भजन सम्राट लखवीर सिंह लक्खा कांके रोड के इस प्रांगण में आ रहे हैं, जो अपनी अनूठी प्रस्तुति से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर देंगे।

समिति के सचिव राजेश रजक ने बताया कि कांके रोड स्थित इस पारंपरिक पूजा मंडप का पट आम भक्तों के लिए 16 अक्टूबर को खोल दिया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *