रांची। धन-धन श्री गुरु नानक देव महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी की ओर से 19 नवंबर को सुबह 6 बजे प्रभातफेरी निकाली गई। श्रद्धालु कृष्णा नगर कॉलोनी से रवाना होकर रातू रोड होते हुए पिस्का मोड़ गुरुद्वारा पहुंचे, जहां अरदास के साथ फेरी का समापन हुआ।
प्रभातफेरी के दौरान सरदार छोटू सिंह ने निशान साहिब उठाकर अगुवाई की। सभा के सुंदर दास मिढा, इंदर मिढा, पाली मुंजाल, रमेश पपनेजा और स्त्री सत्संग सभा की बबली दुआ, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, नीता मिढा, इंदु पपनेजा, मंजीत कौर, रेशमा गिरधर, मिताली तेहरी व बबीता पपनेजा ने “तू प्रभ दाता दान मत पूरा हम थारे भेखारी जिओ…” और “तेरे कवंड़ कवंड गुण कह कह गावां तू साहिब गुणी निधाना…” समेत कई शबद-कीर्तन प्रस्तुत किए। पिस्का मोड़ गुरुद्वारा पहुंचने पर स्थानीय कमेटी की ओर से साध संगत के लिए चाय-नाश्ते का लंगर लगाया गया।
फेरी में अर्जुन देव मिढा, सुरेश मिढ़ा, अशोक गेरा, जीवन मिढा, रमेश तेहरी, जसवंत सिंह चूचरा, अनूप गिरधर, हरीश तेहरी, हरगोविंद सिंह, रमेश गिरधर, अश्विनी सुखीजा, पंकज मिड्ढा, अमर मदान, मनीष गिरधर, ज्ञान मदान पोतरा, आशु मिढ़ा, जयराम काठपाल, कमल मुंजाल, नवीन मिढ़ा, रौनक ग्रोवर, पीयूष मिढा, तन्नु काठपाल, उमेश मुंजाल, सूरज झंडई मौजूद रहे।
राजेंद्र मक्कड़, जीतू काठपाल, जगदीश मुंजाल, अनिल मिढा, प्रताप तलेजा, अमन डाबरा, लक्ष्मण दास मिड्ढा, लक्ष्मण सरदाना, दुर्गी देवी मिढा, श्वेता मुंजाल, खुशबू मिढा, रानी तलेजा, बिमला मुंजाल, मीना गिरधर, यशोदा मिढा, उषा झंडई, सावित्री दुआ, ममता थरेजा, नीतू किंगर, ममता खत्री, अमर मुंजाल, हर्षिता मिढा और गूंज काठपाल समेत सैकड़ों श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने जानकारी दी कि 20 नवंबर को प्रभातफेरी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड जाएगी। इसके साथ ही 11 नवंबर से शुरू हुई प्रभातफेरियों का क्रम संपन्न हो जाएगा।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

