पिठोरिया के कोकदोरो में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो स्थित जामुनगढ़ जंगल के समीप स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ किए जाने का एक मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों की ओर से पिठोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे के अनुसार मामले में सद्दाक हुसैन (28 वर्ष, पिता शमीम अंसारी, निवासी कोकदोरो, थाना पिठ़ोरिया) को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि आरोपी ने सुनसान इलाके में स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के साथ मौजूद उसकी सहेली ने भी घटना का विरोध किया। दोनों के शोर मचाने और कड़ा विरोध करने पर आरोपी मौके से होंडा शाइन मोटरसाइकिल से फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने पिठोरिया थाना में शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होते ही थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मामले में पिठोरिया थाना कांड (संख्या 102/26, दिनांक 29.09.2026) दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 10/12 पॉक्सो एक्ट और धारा 74/79 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी किए जाने से क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

पिठोरिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *