
- सीएमपीडीआई और सीएसआईआर-सिम्फर ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए
रांची। सीएमपीडीआई, रांची और सीएसआईआर-सेन्ट्रल इंस्टीच्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च ( सीएसआईआर-सिम्फर), धनबाद ने कोयला गैसीकरण के क्षेत्र में वैज्ञानिक सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
इस समझौता ज्ञापन पर विक्रांत गुप्ता (विभागाध्यक्ष, बिजनेस डेवलपमेंट, सीएमपीडीआई) और सीएसआईआर-सिम्फर के टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड इंटरनेशनल एसएंडटी अफेयर्स डिवीजन के प्रधान (साइंटिस्ट-जी) अमर नाथ ने हस्ताक्षर किए।
इस एमओयू का उद्देश्य दोनों संगठनों के बीच कोयला गैसीकरण परियोजनाओं के विकास और उन्हें अमल में लाने के लिए परस्पर सहयोग को मजबूत करना है। इसमें सरफेस कोल गैसीकरण परियोजनाओं के लिए प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट और विस्तृत फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करना भी शामिल है।
इस समझौते ज्ञापन के अंतर्गत सीएसआईआर-सिम्फर, प्रोसेस इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट के लिए नालेज पार्टनर के तौर पर कार्य करेगा। इसमें फीडस्टाक का आकलन, गैसीफायर का चुनाव, प्रोसेस डेवलपमेंट, टेक्नो-इकोनामिक एनालिसिस और पायलट-स्केल पर उपलब्धियों का मूल्यांकन शामिल होगा।
सीएमपीडीआई, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट और इम्प्लीमेंटेशन पार्टनर के तौर पर काम करेगा। प्रोजेक्ट की प्लानिंग, स्टेकहोल्डर्स के बीच तालमेल और कोल गैसीकरण प्रोजेक्ट्स को बड़े पैमाने पर लागू करने पर ध्यान केन्द्रित करेगा।
इस सहयोग में इंजीनियरिंग और डिजाइन से जुड़े इनपुट, टेक्नो-इकोनामिक मूल्यांकन, साइट और आधारभूत संरचना का आकलन, पर्यावरण और नियामक आकलन, टेक्नोलॉजी का व्यावसायीकरण और संभावित तकनीक व उद्योग साझेदारों की पहचान जैसे काम शामिल होंगे।
यह समझौता ज्ञापन पांच वर्ष तक प्रभावी रहेगा। उम्मीद की जा रही है कि यह कोयला गैसीकरण परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए दोनों संगठनों की तकनीकी विशेषज्ञता का लाभ उठाने के लिए एक सुव्यवस्थित ढांचा प्रदान करेगा।
इस मौके पर सीएमपीडीआई के सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह और डीजीएमएस के महानिदेशक आरटी मंडेकर, सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (क्लीन इनर्जी डिपार्टमेंट) बीके पांडे, क्षेत्रीय संस्थान-2, धनबाद के क्षेत्रीय निदेशक घनश्याम एस गहलोत और सीएसआईआर-सिम्फर के निदेशक प्रो अरविंद कुमार मिश्रा की उपस्थिति रही।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

