जर्जर सड़क पर स्टोन डस्ट बिछाने से ग्रामीणों को मिली राहत

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। रांची जिले के कांके प्रखंड के ग्राम कोकदोरो-मदनपुर मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति और जलजमाव पर समाजसेवी ईदुल अंसारी के स्टोन डस्ट बिछाये जाने से ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली है।

सड़क पर स्टोन डस्ट बिछाये जाने से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी राहत मिली है। हालांकि कोकदोरो से बुकरु तक जगह-जगह सैकड़ों गड्ढे हैं, जिसपर डस्ट नहीं बिछाया गया है।

ज्ञात हो कि करीब 6 वर्ष पहले कांके पतरातू मार्ग बुकरु से मदनपुर तक 4 किमी सड़क मरम्मत की गयी थी। उसके बाद मरम्मत नहीं कराये जाने से सड़क पर से पत्थर उखड़ जाने से ग्रामीणों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

गांव में कोई बीमार पड़ने पर उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ऑटो वाले भी गांव तक जाने से मना कर देते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय विधायक सुरेश कुमार बैठा को सड़क की समस्या से अवगत कराया गया है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *