- विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साह के साथ भाग लिया
रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों एवं शिक्षकों को आग से बचाव, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता के प्रति जागरूक करना था।
इस कार्यशाला में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन एवं व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की मूलभूत जानकारी प्राप्त की।
सत्र का संचालन डे इंचार्ज अभिषेक कुमार सिंह, अविनाश कुमार एवं गंगा सागर द्वारा किया गया। उन्होंने अग्नि दुर्घटनाओं के सामान्य कारणों, बचाव के उपायों, सुरक्षित निकासी की प्रक्रियाओं और आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
विशेषज्ञों ने ऐसी परिस्थितियों में संयम, त्वरित निर्णय क्षमता एवं सामूहिक सहयोग के महत्व पर विशेष बल दिया। कार्यशाला में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विशेषज्ञों की निगरानी में अग्नि सुरक्षा उपकरणों के संचालन का अवसर प्रदान किया गया। प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की आग और उन्हें बुझाने के उचित तरीकों की जानकारी दी गई।
प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि सुरक्षा के प्रति जागरुकता समग्र शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभवात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों को आवश्यक जीवन कौशल प्रदान करते हैं, जिससे वे आपातकालीन परिस्थितियों में जिम्मेदारी एवं प्रभावशीलता के साथ कार्य कर सकें। उन्होंने विद्यालय की ओर से सुरक्षा, जिम्मेदारी एवं सजग नागरिकता की भावना को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

