श्री राधा गोपीनाथ मंदिर के 100 साल पूरे होने पर भव्य आयोजन

झारखंड
Spread the love

धनबाद। निरसा के उबचुरिया गांव स्थित श्री राधा गोपीनाथ मंदिर ने अक्षय तृतीया पर अपने 100 वर्ष पूर्ण होने का समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया। इस मंदिर की स्थापना स्वर्गीय मुकुंद लाल मिश्रा एवं स्वर्गीय जगबंधु चौबे ने की थी। यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

शताब्दी वर्ष पर मंदिर परिसर में भव्य भजन-कीर्तन एवं भंडारा का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहे। इस आयोजन में अतींद्र नाथ चौबे की विशेष भूमिका रही।

इस अवसर पर स्वर्गीय जगबंधु चौबे के पौत्र राजू चौबे ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए अत्यंत गर्व और गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री राधा गोपीनाथ की सेवा-पूजा इसी प्रकार निरंतर चलती रहेगी। आने वाली पीढ़ियां भी इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *