इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, की शादी, फिर पत्नी को जलाया ज‍िंदा, जानें वजह

बिहार अपराध देश
Spread the love

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी 21 वर्षीय पत्नी को जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला ने रविवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान दामिनी कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पति संजीव शाह को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि लगभग 2 साल पहले संजीव और दामिनी की पहली मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। करीब 9 महीने पहले उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद दामिनी एक ही बार अपने ससुराल गई थी और अगले दिन लौट आई थी। इसके बाद दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई।

पुलिस के अनुसार, विवाह के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। संजीव इस रिश्ते को खत्म करना चाहता था। उसने मुजफ्फरपुर में तलाक की याचिका दायर की थी।

हालांकि, दामिनी तलाक देने और कागजातों पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार नहीं थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रची।

आरोपी पति ने कबूल किया कि सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पूर्वी कोसी तटबंध की ओर दामिनी को ले गया। सीमावर्ती सड़क के पास एक दुकान से पेट्रोल की बोतल खरीदी। तटबंध के पास लालमनपट्टी नहर के पास लगभग 17 किमी दूर ले गया। रात लगभग 10 बजे पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगाई और फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने जब महिला को आग की लपटों से घिरा देखा, तब तुरंत पुलिस को सूचित किया और एम्बुलेंस बुलाई। पीड़िता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, जहां से ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल) के साक्ष्य बरामद हुए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी संजीव शाह को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के पिता कीनू शाह को भी हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया गया है, हालांकि घटना में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप         
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *