गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग में उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग के नए सत्र 2026- 2029 का उन्मुखी कार्यक्रम शनिवार को विभाग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो संतोष कुमार के स्वागत अभिभाषण से हुई।

नए सत्र के विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए सेम 5 के विद्यार्थियों ने “बेसब्रिया” गीत की प्रस्तुति दी। अर्चना, अलका, अफसरी, सुमित ने बाइबल, गुरुग्रंथ साहिब, कुरान और गीता का पाठ किया।

महाविद्यालय की प्रो इंचार्ज प्रो इलानी पूर्ति ने कहा कि शिक्षा आगे बढ़ने के लिए जरूरी है। यह आपको तराशता है अच्छा इंसान भी बनाता है।

प्रो अनुज ने विभाग का परिचय देते हुए कहा कि यह विभाग प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों तरह से विद्यार्थियों को शिक्षा देता है। पढ़ाई के साथ साथ आपको रोजगार भी दिया जाएगा।

प्रो मीना सिन्हा ने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। पढ़ाई के साथ आपको अपने व्यवहार को सरल और नम्र रखना चाहिए। ये गुण आपको जिंदगी में आगे बढ़ाएगा।

उन्मुखी कार्यक्रम में नए सत्र के विद्यार्थियों का परिचय भी लिया गया। कार्यक्रम का संचालन इशिका एवं संजना ने किया।

इस अवसर पर प्रो इंचार्ज इलानी पूर्ति, प्रो आशा रानी केरकेट्टा, प्रो महिमा गोल्डेन बिलुंग, प्रो संजय बोस, सुनीला सोरेंग, रोहित, अनूप, सुमित, रोशनी, सलिल, अमृत, हर्ष सहित अन्य उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *