कंपनी ने कर्मचारियों को दिवाली पर दी iPhone 16 की सौगात, वीडियो देख ये बोले लोग

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। दीवाली के पावन अवसर पर कंपनियां अपने कर्मचारियों को तरह-तरह के तोहफे देती हैं। आम तौर पर मिठाइयों के डिब्बे, गिफ्ट हैम्पर्स या रोजमर्रा की चीजें देने का चलन है। हालांकि, नई दिल्ली की एक कंपनी ने इस बार अपने कर्मचारियों को ऐसा सरप्राइज दिया कि सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

रोहिणी (नई दिल्ली) स्थित एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दीवाली गिफ्ट के तौर पर iPhone 16 स्मार्टफोन दिए हैं, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डेस्क पर सजे मिले आईफोन

कंपनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस जश्न का एक छोटा सा (15 सेकंड का) वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि कर्मचारियों के कंप्यूटर डेस्क पर रिबन से सजे हुए आईफोन 16 के डिब्बे रखे हुए हैं।

इन आईफोन के डिब्बे अलग-अलग रंगों (जैसे सफेद, हरा, नीला और काला) के हैं। वीडियो के अंत में महिला कर्मचारी अपनी इस शानदार सरप्राइज गिफ्ट को देखकर खुशी से झूमती हुई नजर आ रही हैं।

कंपनी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “कोई मुकाबला नहीं। आपको क्या मिला?”

आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया और लोग कंपनी की इस दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने इस पर मजेदार और चुटीले अंदाज में अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं।

कुछ यूजर्स ने वीडियो की प्रमाणिकता पर सवाल उठाते हुए इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया हुआ बताया। इस पर कंपनी ने हंसते हुए जवाब दिया। यूजर से वीडियो दोबारा देखने को कहा, जिससे साफ हुआ कि यह वीडियो बिल्कुल असली है।

एक यूजर ने चुटकी लेते हुए पूछा कि क्या कंपनी में कोई जॉब वैकेंसी खाली है, वह भी वहां ज्वाइन करना चाहता है।

दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा कि दीवाली के समय ऐसे वीडियो देखकर अपनी किस्मत पर रोना नहीं आए, इसलिए उन्हें शायद कुछ दिनों के लिए इंस्टाग्राम चलाना बंद कर देना चाहिए।

एक अन्य यूजर ने तो अपनी कंपनी का हाल बयां करते हुए यहां तक लिख दिया कि “हमें तो दीवाली पर सोन पापड़ी का डिब्बा तक नसीब नहीं हुआ!”

एक यूजर ने तो यह तक अनुमान लगा लिया कि महिला कर्मचारियों को आईफोन मिला होगा, तो शायद पुरुष कर्मचारियों को सोने के सिक्के मिले होंगे।

ये है वीडियो

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *