दिल्ली पुलिस ने वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ दर्ज की FIR, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वरिष्ठ सुप्रीम कोर्ट के वकील और एक्टिविस्ट प्रशांत भूषण के खिलाफ FIR दर्ज किया है। उन पर सोशल मीडिया पर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) का एक डिजिटल रूप से छेड़छाड़ किया गया (डॉक्टर्ड) फर्जी वीडियो शेयर करने का आरोप है। इस वीडियो में भारत की घरेलू नीतियों और रूस से तेल खरीद को लेकर तीखी आलोचना की गई थी।

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें दावा किया गया कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारत के खिलाफ बयान दे रहे हैं। प्रशांत भूषण ने इस वीडियो को अपने अकाउंट से शेयर करते हुए इसे भारतीय सरकार के लिए कथित तौर पर एक ‘तमाचा’ बताया था।

हालांकि, जांच में सामने आया कि यह वीडियो पूरी तरह से फेक और डिजिटली मैनिपुलेटेड (मर्फ़्ड) था। इस वीडियो में ऑडियो, विजुअल्स और कैप्शन से छेड़छाड़ करके फर्जी बयान जोड़े गए थे।

वीडियो के वायरल होने के बाद विदेश मंत्रालय (MEA FactCheck) ने तुरंत संज्ञान लिया। इस पोस्ट को फर्जी करार देते हुए चेतावनी जारी की। इसके साथ ही रूसी दूतावास (Russian Embassy) ने भी इन बयानों का खंडन किया। स्पष्ट किया कि सर्गेई लावरोव ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। वीडियो पूरी तरह से मनगढ़ंत है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने साइबर पेट्रोलिंग के दौरान इस मामले का संज्ञान लिया। पुलिस का कहना है कि इस तरह के भ्रामक और मनगढ़ंत वीडियो से समाज में अफवाहें फैल सकती हैं, सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ सकती है। अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर असर पड़ सकता है।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धारा 336(4) (जालसाजी/Forgery), धारा 353(1)(c) (सार्वजनिक रूप से उपद्रव या डर फैलाने वाले बयान), धारा 356 (मानहानि/Defamation), धारा 340(2) (नकली दस्तावेज को असली के रूप में इस्तेमाल करना), आईटी एक्ट की धारा 66C (पहचान की चोरी/Identity Theft) के तहत FIR दर्ज की है।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस फर्जी वीडियो को सबसे पहले कहां से सर्कुलेट किया गया। इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *