आईसीएआई ने रामगढ़ में एस. वैद्यनाथ मेमोरियल लेक्चर का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की रांची शाखा ने रामगढ़ में एस. वैद्यनाथ मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया। इसका विषय ‘बैंक फाइनेंस को समझना – प्रोजेक्ट और वर्किंग कैपिटल फाइनेंस से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियां’ था। कार्यक्रम में रामगढ़ एवं रांची के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भाग लिया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अनीश जैन ने कहा कि रामगढ़, रांची शाखा के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आता है। बैंक फाइनेंस जैसे विषयों की व्यावहारिक जानकारी वर्तमान समय में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए अत्यंत उपयोगी है।

तकनीकी सत्र में विशेषज्ञ वक्ता सीए बिपिन कुमार ने बैंक फाइनेंस के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रोजेक्ट फाइनेंस एवं वर्किंग कैपिटल फाइनेंस की प्रक्रियाओं, बैंक ऋण के मूल्यांकन, वित्तीय दस्तावेजों की तैयारी और बैंकों की अपेक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण व्यावहारिक जानकारियां साझा कीं।

उन्होंने बताया कि उचित वित्तीय विश्लेषण एवं प्रभावी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के माध्यम से व्यवसायों को बैंक वित्त उपलब्ध कराने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल एवं कोषाध्यक्ष सीए हरेन्द्र भारती उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन में रामगढ़ के सदस्य और कार्यक्रम संयोजक सीए शेखर शरद का विशेष योगदान रहा। रांची शाखा के सचिव सीए दिलीप कुमार ने धन्यवाद किया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *