डालसा सचिव ने किया विभिन्न प्रखंडों के विधिक सहायता केंद्रों का निरीक्षण

झारखंड
Spread the love

  • पीएलवी को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

लातेहार। झालसा के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा के अध्यक्ष शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन में एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसके तहत डालसा के सचिव शिवम चौरसिया ने जिले के बालूमाथ, बारियातू, चंदवा और हेरगंज प्रखंडों में संचालित विधिक सहायता केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, पंजियों के रख-रखाव और आम लोगों को दी जा रही कानूनी सहायता की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद पारा लीगल वालिंटियर्स को समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

सचिव ने सभी पीएलवी अपने निर्धारित विधिक सहायता केंद्रों पर नियमित रूप से उपस्थित रहने, ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों के प्रति लगातार जागरूकता शिविर लगाने, केंद्र पर आने वाले हर जरूरतमंद और असहाय व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उन्हें उचित विधिक परामर्श प्रदान करने, केंद्रों में आने वाले मामलों और उनके निष्पादन का स्पष्ट और अपडेटेड रिकॉर्ड बनाए रखने का आदेश दिया।

मौके पर उन्होने विधिक सहायता केंद्रों पर काम कर रहे पीएलवी के चुनौतियों के बारे में भी जानकारी ली। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर विधिक सेवाओं को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और सुलभ बनाना है, ताकि कोई भी नागरिक जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230