देवघर और बासुकीनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ 4 अगस्त से, जानें किराया

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

दुमका। श्रावणी मेला-2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और देवघर एवं बासुकीनाथ धाम तक त्वरित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झारखंड सरकार 4 अगस्त 2026 से हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ कर रही है।

नागर विमानन विभाग के सौजन्य से झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट (JFI) के माध्यम से संचालित यह सेवा आमजन के लिए व्यावसायिक किराये पर उपलब्ध होगी। इसके तहत श्रद्धालु देवघर एवं बासुकीनाथ धाम के आकाशीय दर्शन के साथ-साथ दोनों धार्मिक स्थलों के बीच हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दुमका जिले स्थित बासुकीनाथ हेलीपैड को बेस हेलीपैड के रूप में विकसित किया गया है। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही सेवा के व्यापक प्रचार-प्रसार की भी व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

हेलीकॉप्टर सेवा के अंतर्गत देवघर आकाशीय परिदर्शन और बासुकीनाथ आकाशीय परिदर्शन के लिए 7 से 10 मिनट की उड़ान का किराया ₹2,850 निर्धारित किया गया है। वहीं, देवघर से त्रिकूट आकाशीय परिदर्शन के लिए 10 से 15 मिनट की उड़ान का किराया ₹3,750 और देवघर से बासुकीनाथ तक एकतरफा हेलीकॉप्टर सेवा का किराया ₹4,500 निर्धारित किया गया है।

श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग एवं विस्तृत जानकारी के लिए www.jharkhandaviation.in⁠ वेबसाइट अथवा जारी हेल्पलाइन नंबर 9122583111 पर संपर्क कर सकते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *