सरला बिरला विश्वविद्यालय में विधिक सहायता क्लिनिक का उद्घाटन

झारखंड
Spread the love

रांची। न्याय तक आम लोगों की पहुंच सुनिश्चित करने, विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने तथा समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में सरला बिरला विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। विश्वविद्यालय के विधि विभाग, विधि एवं विधिक अध्ययन संकाय द्वारा स्थापित विधिक सहायता क्लिनिक (लीगल एड क्लिनिक) का उद्घाटन 2 नवंबर, 2026 को भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने वर्चुअल माध्यम से किया। यह उद्घाटन झारखंड के देवघर स्थित सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक सेवा शिविर मॉड्यूल के अंतर्गत आयोजित सशक्तीकरण शिविर के दौरान किया गया।

एसबीयू परिसर में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन, कुलसचिव प्रो एस बी दंडीन समेत विवि के अन्यान्य अधिकारी, विधि एवं विधिक अध्ययन संकाय के शिक्षक, रांची के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, रांची के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रवि नारायण, डालसा, रांची के अधिकारी एवं कर्मचारी, विधि विभाग के शिक्षक उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (विधिक सेवा क्लिनिक) विनियम, 2011 के अनुरूप स्थापित यह विधिक सहायता क्लिनिक विद्यार्थियों की सैद्धांतिक शिक्षा और व्यावहारिक कानूनी अनुभव के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करेगा। इसके माध्यम से विधि के विद्यार्थियों को विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कानूनी सहायता, विधिक परामर्श, वकालत, विधिक जागरूकता एवं सामुदायिक सेवा से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। साथ ही विद्यार्थियों में व्यावसायिक नैतिकता, संवैधानिक मूल्यों तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया जाएगा।

इस क्लिनिक का प्रमुख उद्देश्य समाज के वंचित, कमजोर एवं हाशिए पर रहने वाले वर्गों तक निःशुल्क विधिक जानकारी एवं सहायता पहुंचाना है, ताकि आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयों के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय प्राप्त करने के अवसर से वंचित न रहे। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के सहयोग से आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विधिक जागरुकता कार्यक्रम, सामुदायिक संपर्क अभियान तथा विभिन्न कानूनों के अंतर्गत नागरिकों को प्राप्त अधिकारों एवं कानूनी उपायों की जानकारी उपलब्ध कराने संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस अवसर पर विवि परिवार को शुभकामना संदेश देते हुए इस प्रयास को शिक्षा को समाज से जोड़ने और न्याय को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में सार्थक कदम करार दिया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *