दो साल से गायब था व्यक्ति, पुलिस जांच में खौफनाक साजिश का हुआ खुलासा, पत्‍नी ग‍िरफ्तार

अन्य राज्य देश
Spread the love

गुजरात। एक व्यक्ति दो साल से गायब था। व्यक्ति के भाई ने इसकी श‍िकायत पुल‍िस से की। पुल‍िस जांच में खौफनाक साज‍िश का खुलासा हुआ। पुल‍िस ने व्‍यक्‍त‍ि की पत्‍नी सह‍ित तीन लोगों को ग‍िरफ्तार क‍िया है। यह मामला गुजरात के जामनगर का है।

मृतक की पहचान जिग्नेश मावडिया के रूप में हुई है, जो साल 2024 से लापता था। जिग्नेश के लापता होने के बाद उसकी पत्नी पृथ्वी लगातार परिजनों और रिश्तेदारों को बोलती रही कि जिग्नेश काम के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया चला गया है। वहां उसका मालिक उसे फोन पर बात करने की अनुमति नहीं देता है।

हाल ही में जिग्नेश के परिवार का एक सदस्य ऑस्ट्रेलिया जाने की योजना बना रहा था। उसने जिग्नेश की पत्‍नी से उसका पता और संपर्क नंबर मांगा। जब पत्नी कोई भी जानकारी नहीं दे पाई, तब परिवार को शक हुआ।

इसके बाद जिग्नेश के भाई ने 26 जुलाई को पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन शुरू की। फिर इस अंधे कत्ल की परतें खुलती चली गईं।

पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी पृथ्वी उर्फ भूमबेन, उसके पूर्व प्रेमी नीलेश कछटिया और उसके सहयोगी बलवीर वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने हत्या के बाद साक्ष्यों को मिटाने के लिए एक खौफनाक योजना बनाई। उन्होंने शव को एक औद्योगिक शेड (फैक्ट्री) के फर्श के नीचे करीब 12 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया।

शव को दफनाने के बाद आरोपियों ने उस जगह को मिट्टी से भरा। उसके ऊपर करीब एक फीट मोटी कंक्रीट (सीमेंट) की परत डलवा दी, ताकि किसी को शक न हो और बदबू या सबूत बाहर न आ सकें।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल की रीक्रिएशन (पुनरावृत्ति) की और खुदाई करवाकर वहां से मानव कंकाल के अवशेष बरामद किए, जिनके जिग्नेश के होने की पूरी आशंका है। इन अवशेषों को डीएनए और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 31 मई 2024 की रात को आरोपियों ने जिग्नेश को शराब पीने की पार्टी के बहाने एक इंडस्ट्रियल शेड में बुलाया था। आरोप है कि आरोपियों ने उसे शराब में साइनाइड मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाने और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230