टाटा स्टील फाउंडेशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने मिलाया हाथ

झारखंड सेहत
Spread the love

  • झारखंड के 13 जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए हुआ समझौता

रांची। झारखंड की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। तीन साल की इस रणनीतिक साझेदारी का मुख्य उद्देश्य राज्य के 13 जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना, संस्थागत क्षमताओं को मजबूत करना और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के परिणामों को बेहतर करना है।

इस साझेदारी के तहत फाउंडेशन पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में अपना ‘मानसी+’ कार्यक्रम जारी रखेगा। इसके अलावा, ‘प्रोजेक्ट स्वास्थ्य’ के जरिए दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों में तकनीकी और प्रबंधकीय सहयोग दिया जाएगा।

यह सहयोग मुख्य रूप से स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाओं की उपलब्धता, सामुदायिक स्तर पर पहुंच, स्वास्थ्य प्रबंधन, मानव संसाधन, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन (सप्लाई चेन) और स्वास्थ्य वित्तपोषण जैसे छह क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा।

इसके तहत गर्भवती महिलाओं व बच्चों की देखरेख, पोषण, एनीमिया, मलेरिया, टीबी और टेली-कंसल्टेशन जैसी सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही, ग्राम स्वास्थ्य समितियों और रोगी कल्याण समितियों को मजबूत कर स्वास्थ्य सेवाओं में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाई जाएगी।

इस समझौता ज्ञापन पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. प्रभात कुमार और टाटा स्टील फाउंडेशन के सीओओ देवदूत मोहंती ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एनएचएम के मिशन निदेशक शशि प्रकाश झा और टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *