
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र में पांच साल पुराने लूटकांड में फरार चल रहे एक आरोपी को गढ़वा पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दबोचा।
पुलिस के अनुसार 30 जुलाई, 2026 को पुलिस अधीक्षक गढ़वा को सूचना मिली कि केतार थाना कांड (संख्या 11/2021) के अप्राथमिकी अभियुक्त अतुल राय उर्फ अतुल प्रकाश राय (23, पिता-सतेन्द्र राय, निवासी नौरंग राय के डेरा, राजापुर, जिला बक्सर, बिहार), रोहतास जिले के डेहरी स्थित तार बंगला मोड़ के आसपास रह रहा है।
सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (श्री बंशीधर नगर) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके किराये के मकान के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए पुलिस को लूटकांड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार 12 फरवरी, 2021 को खैरवा गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक फाइनेंस कर्मी से उसकी मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन लूट लिया था। पीड़ित के आवेदन पर केतार थाना में मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस कांड में आरोपियों की संलिप्तता सामने आई थी।
इस मामले में पुलिस पूर्व में कुन्दन कुमार गुप्ता, दीपक पासवान और अमरजीत चौधरी को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी एवं उसके सहयोगियों की आसपास के जिलों में हुई अन्य आपराधिक घटनाओं में भी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर, पुलिस निरीक्षक भवनाथपुर अंचल, केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, अनुसंधानकर्ता चन्दन कुमार साह तथा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

