एमडीएम संचालन में गडबड़ी पर प्रभारी प्रधानाध्यापक पर विभागीय कार्रवाई

झारखंड
Spread the love

  • तीन कर्मियों की वार्षिक वेतन व मानदेय वृद्धि में कटौती

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। मेराल प्रखंड के लातदाग स्थित राजकीय मध्य विद्यालय की व्यवस्था एवं मध्याह्न भोजन (एमडीएम) संचालन से संबंधित प्राप्त शिकायत पर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराने का निर्देश दिया।

उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने राजकीय मध्य विद्यालय की जांच कराई। जांच प्रतिवेदन एवं उसमें प्रतिपादित तथ्यों के आधार पर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

जांच प्रतिवेदन के आलोक में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार सिन्हा के विरुद्ध प्रपत्र ‘क’ गठित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने की कार्रवाई की गई है।

सहायक अध्यापक संजय कुमार द्विवेदी एवं प्रियंका द्विवेदी और संकुल साधन सेवी मंजू कुमारी के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। असंचयात्मक प्रभाव से एक वार्षिक वेतन/मानदेय वृद्धि की कटौती की गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं मध्याह्न भोजन योजना का समुचित लाभ सुनिश्चित करने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा।

प्राप्त शिकायतों की जांच कर तथ्यों के आधार पर दोषी पाए जाने वाले संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230