
रांची। जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देश पर रांची जिले के नामकुम प्रखंड में पूरे महीने चलने वाले ‘डायरिया जनजागरुकता कार्यक्रम’ का आगाज 1 अगस्त को हुआ। अभियान के पहले दिन प्रखंड के छोटे-बड़े स्कूली बच्चों ने गांव की गलियों से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक प्रभात फेरी निकालकर समाज को डायरिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया।
प्रार्थना सभा में दिलाई शपथ
‘कल्चरल कनेक्ट’ की प्रखंड नोडल शिक्षिका रामेश्वरी सिंह के नेतृत्व में नामकुम प्रखंड के लगभग 132 सरकारी विद्यालयों में इस अभियान की शुरुआत की गई। सुबह प्रार्थना सभा के दौरान सभी बच्चों को डायरिया से बचाव और साफ-सफाई रखने से संबंधित शपथ दिलाई गई। इसमें हाई स्कूल, मिडिल स्कूल और प्राइमरी स्कूलों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
दिया स्वच्छता का संदेश
शपथ ग्रहण के बाद स्कूली बच्चों ने अपने-अपने क्षेत्रों में एक विशाल प्रभात फेरी निकाली। हाथों में तख्तियां लिए और नारे लगाते हुए बच्चों ने अपने माता-पिता और ग्रामीणों से अपील की कि वे डायरिया से सावधान रहें।
ये बुनियादी जानकारियां दी
- हमेशा स्वच्छ और सुरक्षित पानी पिएं।
- बरसात के दिनों में पानी को गर्म करके ही पीना चाहिए।
- शौच के बाद और खाना खाने से पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह जरूर धोएं।
इन विद्यालयों की भागीदारी
इस कार्यक्रम में राजकीयकृत बुनियादी मध्य विद्यालय नामकुम, राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदाघासी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय टूटीहारा, पीएम श्री मध्य विद्यालय गढ़ खटंगा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुंडूबेड़ा और उत्क्रमित मध्य विद्यालय नचलदाग सहित प्रखंड के सभी छोटे-बड़े विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

