अफरोज आलम
कांके। पिठोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सुतियाम्बे करमघाट में सोमवार को 11 हजार तार की चपेट में आकर एक 65 वर्षिय महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान राड़हा पंचायत अन्तर्गत ग्राम सुतियाम्बे करमघाट निवासी लखन उरांव की पत्नी फगन देवी के रुप में हुई है।
जानकारी के अनुसार महिला घर के समीप 11 हजार वोल्ट के बिजली तार जमीन पर गिर जाने से चपेट में आ गयी, जिससे फगन देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही पिठोरिया थाना पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
हादसे के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी देखी गयी। ग्रामीणों का कहना है कि घर के समीप से 11 हजार बिजली का तार गुजरा है। तार जर्जर हो चुका है। बिजली पोल से पोल की मानक दूरी में अनदेखी की गयी है। लोगों ने बिजली तारों को बदलने और सुरक्षित दूरी पर करने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि यदी जर्जर तारों की स्थिति पर ध्यान दिया जाता तो इस तरह के हादसे को टाला जा सकता था। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र रमेश उरांव ने पिठोरिया थाना में आवेदन देकर विभाग के अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
घटना के बाद प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव जमील अख्तर, बबलू उरांव, सुरेन्द्र उरांव, बैजू लोहरा व विशु उरांव तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और घटनास्थल पर बुलाया। मंगलवार को विभाग के तकनीकी सहायक सुनील लकड़ा व मुकेश कुमार घटनास्थल पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत की।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्युत व्यवस्था तुरंत ठीक कर सुचारु रूप से विद्युत बहाल कर दी जाएगी। साथ ही विभाग द्वारा मुआवजा राशि प्रावधान के तहत परिजनों को जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। विद्युत विभाग ने 5 लाख रुपए मुआवजा राशि उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

