
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन में मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान एक यात्री के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने को लेकर शनिवार को बवाल मच गया। घटना दोपहर करीब 2:55 बजे की बताई जा रही है।

यात्रियों के अनुसार, मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान लाल रंग की टी-शर्ट पहने एक यात्री के सिर पर जोरदार थप्पड़ मारा गया। घटना के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों का आरोप था कि चेकिंग के दौरान यात्रियों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।
मामला बढ़ता देख संबंधित मजिस्ट्रेट को यात्रियों से माफी मांगनी पड़ी। वहीं, आक्रोशित यात्रियों ने संबंधित अधिकारी के व्यवहार की जांच कराने, नियमानुसार कार्रवाई करने और दोषी पाए जाने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की मांग की।
यात्रियों का कहना है कि टिकट जांच के नाम पर यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार या मारपीट स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, रेलवे प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

