गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सजा शुक्राने का दीवान

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी में रविवार को श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के सफल समापन पर शुक्राने का दीवान सजाया गया।

दीवान की शुरुआत दोपहर 3 बजे श्री सुखमनी साहिब जी के सामूहिक पाठ से हुई। इसके बाद स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल और हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया।

अनंद साहिब के पाठ के बाद हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंद्र सिंह ने अरदास कर वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया। हुक्मनामा और कढ़ाह प्रसाद के साथ शाम 5:45 बजे दीवान समाप्त हुआ। अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा ने संगत का धन्यवाद किया। इसके बाद चाय-नाश्ते का लंगर चला।

शुक्राने के दीवान में द्वारका दास मुंजाल, सुंदर दास मिड्ढा, सुरेश मिड्ढा, हरगोबिंद सिंह, महेश सुखीजा, बिनोद सुखीजा, अशोक गेरा, कवलजीत मिड्ढा, मोहन काठपाल, लक्ष्मण दास मिड्ढा, पवनजीत सिंह खत्री, मोहन लाल अरोड़ा, रमेश गिरधर, अश्विनी सुखीजा, शेंकी मिड्ढा, कमल धमीजा, कौशिक अरोड़ा, जीवन मिड्ढा, वेद प्रकाश मिड्ढा, हरीश मिड्ढा, अमरजीत गिरधर, बिनोद सुखीजा, अनूप गिरधर, रमेश पपनेजा, इंदर मिड्ढा, कंवलजीत मिड्ढा, आशु मिड्ढा, नवीन मिड्ढा, राकेश गिरधर, सूरज झंडई, भूपिंदर सिंह, पवनजीत सिंह खत्री, कमल मुंजाल, महेंद्र अरोड़ा, कमल अरोड़ा, सोनू खुराना शामिल हुए।

इसके अतिरिक्त बॉबी खत्री, हरविंदर सिंह, उमेश मुंजाल, जसपाल मुंजाल, अजय मुंजाल, भरत गाबा, ईशान काठपाल, नीरज सरदाना, रमेश तेहरी, अमन डावरा, गीता कटारिया, गुड़िया मिड्ढा, मंजीत कौर, तीर्थी काठपलिया, नीता मिड्ढा, इंदु पपनेजा, रेशमा गिरधर, मीना गिरधर, बिमला मिड्ढा,मनोहरी काठपाल, अमर मुंजाल, खुशबू मिड्ढा, ममता थरेजा, नीतू किंगर, श्वेता मुंजाल, रजनी मक्कड़, गूंज काठपाल, गरिमा अरोड़ा, ऊषा झंडई, किरण अरोड़ा, बबीता पपनेजा, रिशा मुंजाल, मिताली तेहरी, सुषमा गिरधर, अमर मुंजाल, ममता थरेजा सहित अन्य श्रद्धालु भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *