
सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। रांची शहर में खुशियों और उत्साह का संदेश लेकर ‘हैप्पी स्ट्रीट्स’ कार्यक्रम का आयोजन 29 नवंबर, 2026 को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के निकट किया गया। रानची टाइम्स एवं एचसीजी अब्दुर रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहरवासियों को स्वस्थ, सक्रिय एवं आनंदमय जीवनशैली के प्रति प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के दौरान सड़कें वाहनों के स्थान पर लोगों की मस्ती और मनोरंजन का केंद्र बनीं। इसमें जुंबा, क्रिकेट, फुटबॉल, रस्साकशी, साँप-सीढ़ी, बैडमिंटन, स्केटिंग एवं प्राणिक हीलिंग जैसी अनेक गतिविधियाँ शामिल थीं। लोगों को पैदल चलने, दौड़ने, साइकिल चलाने, नृत्य करने और अपनी पसंदीदा गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला।
एन एस डीएवी के संगीत, ज़ुम्बा, योग, मनोरंजक पठन, सभी के लिए प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड), पौधों का वितरण तथा परामर्श सहायता केंद्र (काउंसलिंग हेल्प डेस्क) जैसी सुविधाओं के माध्यम से लोगों को नीरजा सहाय डीएवी की गुणवत्तापूर्ण एवं सर्वांगीण शिक्षा प्रणाली से परिचित कराया गया।
इस आयोजन का मुख्य संदेश था, हमारी सड़कें, हमारा अंदाज़। कार्यक्रम ने स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक सक्रियता, सामाजिक सहभागिता और पर्यावरण के अनुकूल जीवन के महत्व को रेखांकित किया।
इस अवसर पर प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, खेलकूद और सामुदायिक सहभागिता के प्रति प्रेरित करने का एक अच्छा संदेश देता है।

