मिलेट्स प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाओं के लिए खुले स्वरोजगार के द्वार

झारखंड
Spread the love

  • ऊषा मार्टिन फाउंडेशन और 26वीं वाहिनी एसएसबी की पहल से 21 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

रांची। ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) रांची, ऊषा मार्टिन फाउंडेशन और इटकी वेल्फेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय मिलेट्स (श्रीअन्न) प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 26वीं वाहिनी परिसर में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विशेष अभियान क्षेत्रीय मुख्यालय, गया के उपमहानिरीक्षक मानवेंद्र उपस्थित थे।

इस पहल के तहत 21 महिलाओं को मिलेट्स से पौष्टिक व स्वादिष्ट व्यंजन बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक तारकेश्वर पंडित ने ज्वार, बाजरा आदि से हलवा, खिचड़ी, समोसा जैसे कई व्यंजन बनाने की विधियां सिखाईं। सभी सफल संभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि मानवेंद्र ने मिलेट्स के महत्व की सराहना करते हुए महिलाओं से सीखे गए कौशल को स्वरोजगार में बदलने की अपील की। उन्होंने कहा कि कौशल विकास से ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मविश्वास दोनों बढ़ते हैं।

ऊषा मार्टिन फाउंडेशन के सीएसआर प्रमुख डॉ. मयंक मुरारी ने श्रीअन्न के स्वास्थ्यप्रद लाभों पर प्रकाश डालते हुए इसे दैनिक आहार में शामिल करने और आय अर्जन का सशक्त जरिया बनाने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा 26वीं वाहिनी के नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन भी किया गया।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और एसएसबी गीत से हुई। 26वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री शाश्वत कुमार (आईपीएस) ने स्वागत भाषण में कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। समारोह में मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। द्वितीय-कमान अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *