2017 से फरार वारंटी मेहंदी हसन खान गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

झारखंड अपराध
Spread the love

पिठोरिया। समकालीन अभियान के तहत पिठोरिया थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान मेहंदी हसन खान (पिता सफदर खान, ग्राम उलातू, थाना पिठोरिया, जिला रांची) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मेहंदी हसन खान के विरुद्ध केस (नंबर 158/17) में वारंट निर्गत था। वह वर्ष 2017 से फरार चल रहा था। पुलिस ने अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस की लगातार कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है। पिठोरिया थाना पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जुड़े वारंटों के निष्पादन के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *