- श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली गई
रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा 14 नवंबर को लगातार चौथे दिन भी श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह 5.30 बजे गुरुद्वारा साहिब के दर्शन दिउड़ी गेट से शुरू हुई। यह फेरी विभिन्न गलियों और गेरा चौक से होते हुए सुबह 8:15 बजे वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुई।
प्रभात फेरी में सरदार छोटू सिंह ने निशान साहिब उठाकर संगत की अगुवाई की, जबकि मनीष मिड्ढा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने वाहेगुरु से सबकी सुख-समृद्धि व कुशल क्षेम की अरदास की। इस दौरान इंदर मिड्ढा, रमेश पपनेजा, पाली मुंजाल, गीता कटारिया, रेशमा गिरधर, शीतल मुंजाल, इंदु पपनेजा, नीता मिड्ढा, मिताली तेहरी, अमर मुंजाल और बबीता पपनेजा सहित अन्य सदस्यों ने मधुर शबद गायन कर पूरी संगत को गुरबाणी से जोड़े रखा।
मार्ग में विजय कटारिया, चुन्नीलाल पपनेजा, नानक चंद अरोड़ा, मुकेश तलेजा, राजेंद्र मक्कड़, नंदकिशोर अरोड़ा और गुरप्रीत सिंह सहित अन्य श्रद्धालुओं ने अपने घरों के सामने साफ-सफाई कर और पुष्प वर्षा के साथ फेरी का भव्य स्वागत किया। समापन पर साध संगत के बीच चाय-नाश्ते का लंगर वितरित किया गया।
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि 15 नवंबर को प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से निकलकर बरियातू स्थित डॉ. अजय छाबड़ा के आवास जाएगी। वहां से रामेश्वरम स्थित पुरुषोत्तम काठपाल, लेखराज अरोड़ा, प्रेम मिड्ढा, प्रकाश अरोड़ा, हंसराज अरोड़ा और बेला सुखीजा के आवास होते हुए अरदास के साथ संपन्न होगी।
गुरु नानक सेवक जत्था के सदस्य रविवार सुबह 11 बजे खंडित गुटके, पोथियां, वाणी वाले फोटो और कैलेंडर आदि एकत्रित करेंगे। दोपहर 1 बजे पूरी धार्मिक मर्यादा के साथ नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी में इनका जल प्रवाह करेंगे।
इसी दिन दोपहर 12 बजे से गुरु नानक सेवक जत्था और स्त्री सत्संग सभा के सदस्यों द्वारा गुरुद्वारा साहिब परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

