रांची गौशाला में श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव 17 नवंबर से, होंगे कई कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

रांची। हरमू रोड स्थित रांची गौशाला न्यास में 16 और 17 नवंबर, 2026 को 122वां श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस दो दिवसीय आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

गौशाला प्रांगण में 16 नवंबर को दोपहर 1 बजे से एक दिवसीय ‘गौ कथा सत्संग एवं गौ सम्मान आह्वान अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। पखमेड़ा से पधारे कथावाचक ग्वालसंत गौ-महिमा और गौ-सेवा के महत्व पर कथा व सत्संग प्रस्तुत करेंगे।

मुख्य महोत्सव के दिन 17 नवंबर को रांची गौशाला प्रांगण में विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रातः 7:30 बजे गणेश पूजन एवं गौ पूजन दर्शन होगा। प्रातः 8 बजे से: तुलादान होगा। इसमें लोग अपने वजह क हिसाब से गायों के लिए सामग्री दान करेंगे।

प्रांगण में ही अपराह्न 3 से 5:30 बजे तक: बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम होगा। संध्या 6 बजे से दानदाताओं का सम्मान समारोह। इसमें झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

संध्या 6.30 बजे से गोवर्धन (मथुरा) से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक श्याम लोक कला मंच सेवा समिति के राजेश प्रसाद शर्मा और उनकी टीम द्वारा भव्य भजन संध्या एवं श्री कृष्ण रासलीला प्रस्तुत की जाएगी।

12 स्थानों पर गौ-पूजन की व्यवस्था

रांची शहर के विस्तार और गौ भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य गौशाला के अलावा शहर के 12 अलग-अलग स्थानों पर गाय और बछड़े सहित गौ-पूजन की व्यवस्था की गई है। इन सभी स्थानों पर प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक पूजन होगा।

चांदनी चौक, कांके रोड (दीपक सरावगी), बसंत बिहार, कांके रोड (अर्जुन जालान), कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड (ओमप्रकाश बरेजा), रानी सती मंदिर, रातू रोड (प्रेम सरावगी), हरिओम टावर, सर्कुलर रोड (राजकुमार अग्रवाल), दुर्गा मंदिर, बकरी बाजार (रमेश अग्रवाल व किरोड़ीमल खेतान), श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेवा सदन पथ (किशन साबू), सीएन होंडा शोरूम, बरियातू रोड (सुनील गुप्ता), चुटिया धर्मशाला, चुटिया (कमल अग्रवाल), सहजानंद चौक, हरमू रोड (राजीव गोयनका), बलेयर अपार्टमेंट, मेन रोड (प्रकाश हेतमसरिया), बरियातू फायरिंग रेंज के पास (पवन केडिया)।

गौ भक्तों से अपील

रांची गौशाला न्यास के अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार, मंत्री प्रदीप राजगढ़िया और महोत्सव संयोजक सह प्रवक्ता मनीष लोधा ने सभी धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे गोपाष्टमी के इस पावन अवसर पर गौ-सेवा और गौ-पूजन का लाभ उठाएं। साथ ही 17 नवंबर को सपरिवार गौशाला प्रांगण पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं। अपनी श्रद्धा अनुसार गौशाला को सहयोग प्रदान करें। महोत्सव को सफल बनाने में न्यास के सभी पदधारी और सदस्य जुटे हुए हैं।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *