गढ़वा पॉलिटेक्निक में चला सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान

झारखंड
Spread the love

  • विद्यार्थियों को बताए गए सुरक्षित यातायात के गुर

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आम नागरिकों के साथ-साथ युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को गढ़वा पॉलिटेक्निक में सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्‍व जिला परिवहन पदाधिकारी गोपी उरांव ने किया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व, यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण यातायात नियमों की अनदेखी, तेज गति से वाहन चलाना, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करना और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना है। थोड़ी-सी लापरवाही किसी व्यक्ति और उसके पूरे परिवार के जीवन को प्रभावित कर सकती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन अपनी जिम्मेदारी समझकर करना चाहिए।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय अच्छी गुणवत्ता वाले हेलमेट का उपयोग करने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, ओवरटेकिंग के दौरान सावधानी बरतने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि युवा वर्ग समाज में जागरुकता फैलाने की महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। विद्यार्थी स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। सड़क पर सुरक्षित व्यवहार अपनाकर अनेक बहुमूल्य जिंदगियों को बचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति की दैनिक आदत और सामाजिक जिम्मेदारी बनाना आवश्यक है। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार व्यवहार विकसित करना है।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। सड़क सुरक्षा को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *