मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भुवनेश्वर में प्राप्त किया व्यावहारिक प्रशिक्षण

झारखंड
Spread the love

गुमला। मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय के सत्र 2023–27 के 26 विद्यार्थियों ने छात्र तत्परता कार्यक्रम के अंतर्गत 21 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–केन्द्रीय मीठाजल जलीय कृषि संस्थान, भुवनेश्वर में शैक्षणिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. ओम प्रवेश कुमार रवि एवं डॉ. श्वेता कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

विद्यार्थियों को मीठाजल जलीय कृषि की आधुनिक तकनीकों, उत्पादन प्रणालियों और अनुसंधान गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की स्मार्ट पोखरों तथा स्मार्ट हैचरी जैसी आधुनिक संरचनाओं का अवलोकन किया।

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को मीठाजल मोती प्रत्यारोपण और मूक-अंकन (मछली टैगिंग) की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। जैव प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला और कार्प अण्डजभवन का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने मछली प्रजनन एवं उत्पादन प्रक्रियाओं को समझा। साथ ही, विभिन्न देशी एवं विदेशी सजावटी मछली प्रजातियों और लघु कार्प प्रजातियों के पालन का अध्ययन किया।

विद्यार्थियों ने आहार मिल का भ्रमण कर मछली का दाना तैयार करने की संपूर्ण प्रक्रिया और प्रयुक्त होने वाले यंत्रों की कार्यप्रणाली सीखी। विद्यार्थियों ने संस्थान द्वारा विकसित तकनीकों, बौद्धिक संपदा अधिकारों और विभिन्न अनुसंधान गतिविधियों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।

यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लिए कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों और आधुनिक तकनीकों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बना। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में मीठाजल जलीय कृषि, मत्स्य उत्पादन और अण्डजभवन प्रबंधन के प्रति व्यावहारिक समझ विकसित हुई।

यह संपूर्ण कार्यक्रम कुलपति डॉ एसके दुबे की अनुमति से महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ एके शर्मा एवं छात्र तत्परता कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. प्रशांत जाना के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *