जल जीवन मिशन की समीक्षा: लापरवाही बरतने वाले संवेदकों पर होगी सख्त कार्रवाई, ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

झारखंड
Spread the love

लातेहार। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को बेतला नेशनल पार्क सभागार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित जलापूर्ति योजनाओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें लातेहार, गढ़वा, पलामू, गुमला, सिमडेगा एवं लोहरदगा जिलों में चल रही विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की जिलावार और योजनावार गहन समीक्षा की गई।

गुणवत्ता व समय-सीमा पर जोर

मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने स्पष्ट किया कि जल जीवन मिशन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है। इसका उद्देश्य हर ग्रामीण परिवार तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के निर्माण में गुणवत्ता से कोई भी समझौता न करने और तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए।

लापरवाह ठेकेदारों पर गाज

बैठक में कई योजनाओं में संवेदकों द्वारा काम में ढिलाई और मानकों के अनुरूप कार्य न करने की बात सामने आई। इस पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने गंभीर लापरवाही बरतने वाले संवेदकों को नियमानुसार ब्लैकलिस्ट करने के आदेश दिए।

अधिकारियों पर होगी जांच

जिन मामलों में अनियमितता की शिकायतें हैं, वहां जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी कार्यपालक अभियंताओं और संवेदकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

नियमित अनुश्रवण और निरीक्षण

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे योजनाओं का नियमित रूप से ग्राउंड लेवल पर निरीक्षण करें। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करें कि पूर्ण हो चुकी योजनाओं का वास्तविक लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है या नहीं।

त्वरित समाधान करने पर बल

विभागीय सचिव अबु इमरान ने भी अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही तकनीकी व व्यावहारिक समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर बल दिया।

बैठक में मौजूद प्रमुख अधिकारी

समीक्षा बैठक में विभागीय सचिव अबु इमरान, जल जीवन मिशन निदेशक शशि रंजन, लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार, उप विकास आयुक्त लातेहार सैय्यद रियाज अहमद के अलावा सिमडेगा, लोहरदगा, गढ़वा एवं पलामू के उप विकास आयुक्त, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता प्रमुख, मुख्य अभियंता और संबंधित जिलों के कार्यपालक अभियंता व तकनीकी अधिकारी उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *