Jharkhand Weather : अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, यहां भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने वाला है। राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है। इसके साथ ही विभाग ने वज्रपात (बिजली गिरने) और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 13 जुलाई, 2026 को दी।

तापमान में बदलाव

अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, इसके बाद के अगले 3 दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस (2-4°C) की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

तापमान की स्थिति

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 36.2°C रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 22.3°C दर्ज किया गया।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र के अनुसार 14 से 17 जुलाई तक राज्य के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन होने की प्रबल संभावना है।

18 और 19 जुलाई को बारिश की रफ्तार थोड़ी कम होगी, लेकिन राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा और मेघ गर्जन की स्थिति बनी रहेगी।

वज्रपात की चेतावनी

मौसम केंद्र के अनुसार 14 से 17 जुलाई के बीच राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

यहां भारी बारिश

14 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहि‍बगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इसे लेकर सलाह

खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इससे जुड़ें

व्‍हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *