जगन्नाथ रथ यात्रा एवं मेला को लेकर 16 जुलाई से बदलेगा ट्रैफिक रूट, यहां जानें

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा में होने वाले जगन्नाथ रथ यात्रा एवं मेला को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक यातायात का कार्यालय ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

यह आदेश 16 जुलाई से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा एवं मेला और 25 जुलाई, 2026 को घुरती मेला (रथ की वापसी) के अवसर पर रांची शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए जारी किया गया है।

मेले के दौरान भीड़ को देखते हुए कई रास्तों पर कार, ऑटो, सवारी गाड़ी और मोटरसाइकिल का प्रवेश पूरी तरह निषेध (बंद) रहेगा आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आवश्यकता पड़ने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा अन्य मार्गों को भी अल्प समय (शॉर्ट नोटिस) के लिए रूट डाइवर्ट या स्टॉप किया जा सकता है।

पार्किंग की व्यवस्था

बिरसा चौक से मेला आने वाले वाहन शहीद मैदान में पार्किंग करेंगे।

तुपुदाना एवं हटिया से मेला आने वाले वाहन प्रभात तारा मैदान में पार्किंग करेंगे।

धुर्वा से मेला आने वाले वाहन भी प्रभात तारा मैदान में पार्किंग करेंगे।

रिंग रोड से मेला/शहर की ओर जाने वाले भारी व हल्के वाहन तिरिल मोड़, नॉर्थ गेट, प्रभात तारा मैदान से शालीमार बाजार होते हुए जाएंगे। तिरिल मोड़ के पास हेलिपैड में पार्किंग करेंगे।

पुराना विधानसभा की तरफ से जो बड़ी गाड़ियां या मिनीडोर (ऑटो आदि) मेला जाना चाहते हैं, वे शहीद मैदान के पास बने पार्किंग स्थल पर खड़े होंगे।

वाहनों के लिए डायवर्जन

बिरसा चौक से रिंग रोड (सिठियो) जाने वाले वाहन सिंह मोड़, चांदनी चौक होते हुए धुर्वा गोलचक्कर, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए रिंग रोड सिठियो जाएंगी।

धुर्वा से रिंग रोड जाने वाले वाहन वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए रिंग रोड सिठियो जाएंगे।

एचईसी/विधानसभा की ओर से रिंग रोड जाने वाले वाहन शहीद मैदान से शालीमार बाजार, धुर्वा गोलचक्कर, वीर कुँवर सिंह चौक होते हुए रिंग रोड सिठियो की तरफ अपने गंतव्य पर जाएंगे।

रिंग रोड की तरफ से शहर की ओर आने वाले वाहन सिठियो रिंग रोड, वीर कुंवर सिंह चौक, धुर्वा गोलचक्कर, चांदनी चौक, सिंह मोड़, बिरसा चौक होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।

यहां गाड़ियों का प्रवेश बंद

  • तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक।
  • शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक।
  • प्रभात तारा तीनमुहान से जगन्नाथपुर बाजार तक।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230