- राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे मुख्य अतिथि
रांची। बीआईटी मेसरा 15 जुलाई, 2026 को अपना 72वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी डीन (एलुमनाई एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध) प्रो. श्रद्धा शिवानी, एसोसिएट डायरेक्टर (एलुमनाई रिलेशंस) डॉ. विशाल एच. शाह, एसोसिएट डायरेक्टर (प्लेसमेंट्स एवं आउटरीच) सुश्री दीपिका दीप, समन्वयक (मीडिया सेल) डॉ. मृणाल पाठक ने सोमवार को दी।

स्थापना दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथियों, पूर्व छात्रों, संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों और अन्य हितधारकों का एक प्रतिष्ठित समागम होगा। टेगा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मदन मोहन मोहनका और आईआईटी भुवनेश्वर के निदेशक प्रो. श्रीपद करमलकर विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।
इस अवसर पर 1986, 1996 और 2001 बैच के पूर्व छात्रों का पुनर्मिलन भी आयोजित किया जाएगा। संस्थान के प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों को उनकी उपलब्धियों और योगदान के लिए विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। कई पुरस्कार विजेता अपना सम्मान प्राप्त करने के लिए समारोह में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहेंगे।
समारोह का एक अन्य प्रमुख आकर्षण रिसर्च कोलोक्वियम का ग्रैंड फिनाले होगा, जहां चयनित प्रतिभागी विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्यजनों के समक्ष अपने शोध प्रस्तुत करेंगे। शीर्ष पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। यह पहल अनुसंधान, अंतःविषय सहयोग और नवाचार की सुदृढ़ संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति बीआईटी मेसरा की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

