लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश

झारखंड
Spread the love

  • उप विकास आयुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

संजय यादव

देवघर। देवघर उपायुक्त के निर्देश पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त करने, छात्र-शिक्षक उपस्थिति बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों व कर्मियों को कई कड़े दिशा-निर्देश दिए गए।

कम उपस्थिति वाले विद्यालयों को चिह्नित कर सुधारात्मक कदम उठाने और शिक्षकों की उपस्थिति का नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।

‘परियोजना रेल’ और ‘अपार’ पहचान संख्या से जुड़े लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया।

स्कूलों में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, शत-प्रतिशत शौचालय, पेयजल, चहारदीवारी निर्माण और सफाई व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने का आदेश मिला।

कार्य में कोताही और लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों व कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई।

बैठक में देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी प्रखंडों के शिक्षा पदाधिकारी, बीआरपी-सीआरपी और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *