विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में खेलकूद, कला और शिक्षा के क्षेत्र में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी बालिकाओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा ने बालिकाओं की प्रतिभा और उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि आज की बेटियां अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही हैं। उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को उचित प्रोत्साहन देकर ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने कहा कि सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने पर बालिकाएं परिवार और जिले का नाम रोशन करती हैं। वहीं, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा ने बालिका शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों को सम्मान देकर ही एक प्रगतिशील समाज का निर्माण किया जा सकता है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

