पिठोरिया। अहीर समाज पिठोरिया के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के छठे दिन भगवान कृष्ण की छठी बुधवार को धूमधाम से मनाई। साथ ही बाल गोपाल के द्वारा मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर कांके विधानसभा विधायक सुरेश बैठा, मुखिया मुन्नी देवी, पंचायत समिति सदस्य श्रवण गोप समेत कई जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।
छठी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंत्रोच्चारण के बीच उन्हें कई तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसके अलावा दूसरे पारंपरिक व्यंजन भी चढ़ाए गए। पूजा के बाद मंदिर परिसर में आए हजारो श्रद्धालुओं के बीच बालभोग का प्रसाद बांटा गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष भीम महतो, सचिव राजेश गोप, कोषाध्यक्ष श्रवण गोप, जितेंद्र साहू, विक्की अहीर, लालू गोप, सुनील गोप, अनिल केसरी, बिनोद रजक, एसआई सुनील दास, दीपक गोप, बादल गोप, शिवदास वर्मा, रघुवर साहू, विश्वनाथ साहू, दिलीप गोप, कमलेश लाल सहदेव, प्रवीण सिंह, राम प्रसाद, सुनील यादव, रतन गोप, उदय कुमार, सुभाष यादव, मदन गोपाल महतो, पुरन गोप, कैलाश महतो, महेश गोप का योगदान रहा।
इसके अलावा विष्णु गोप, संजय यादव, नरेश यादव, मनीष गोप, सुबोध गोप, आदित्य गोप, पिरु गोप, संजय महतो, विजय साहू, सुनील साहू, पंचम साहू, शंकर साहू, झंकार गणेश साहू टार्जन गोप,बिट्टू गोप, चंद्रिका सोनी, भरत सोनी और विजय लहकार ने अहम भूमिका निभाई।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

