जीवन में कुछ करना है तो अपना अंदाज बदलना होगा : डॉ. प्रकाश सहाय

झारखंड
Spread the love

  • शिक्षक संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन

रांची। उषा मार्टिन फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को एसपीडी कॉन्फ्रेंस हॉल में “शिक्षक संवाद एवं सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षा” रहा।

समारोह में सरकारी विद्यालयों के शिक्षक, एकल विद्यालयों के आचार्य, जनप्रतिनिधि एवं उषा मार्टिन के वरीय अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. प्रकाश सहाय ने कहा कि जीवन में कुछ करना है तो अपना अंदाज बदलना होगा। परिस्थितियां चाहे जैसी हों, हमें अपने सोचने और काम करने के तरीके में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए। शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य निर्माण का आधार है।

उषा मार्टिन फाउंडेशन के सचिव डॉ. मयंक मुरारी ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को मजबूत करने के लिए शिक्षकों एवं आचार्यों का समर्पण अत्यंत महत्वपूर्ण है। फाउंडेशन आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों को प्रोत्साहित करता रहेगा।

समारोह में पिछले वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों एवं एकल विद्यालय के आचार्यों को सम्मानित किया गया। टाटीसिलवे हाई स्कूल के प्रधानाचार्य कमल किशोर सिंह, महिलोंग मिडिल स्कूल की प्राचार्या हेमलता कुमारी, एकल विद्यालय की आचार्या शासनबेरा से आसापति, मेड़ा से लोकराम सिंह मुंडा एवं जराटोली से सबिता देवी को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में टाटी से समाजसेवी शैलेश मिश्रा, चतरा के प्रधान क्रिस्टो कुजूर, चतरा के मुखिया सोहन मुंडा एवं महलोंग के मुखिया संदीप तिर्की उपस्थित रहे। वहीं उषा मार्टिन के वरीय अधिकारियों में सचिन्द्र कुमार, दीपेंद्र कुमार एवं बिजेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।

उषा मार्टिन फाउंडेशन की ओर से प्रिया बागची, बारुन कुमार, मोनित भूतकुमार एवं भुनेश्वर महतो ने कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह के माध्यम से शिक्षकों के कार्यों को सम्मान देने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए आपसी संवाद एवं सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *