वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वजह उनका कोई छक्का या चौका नहीं, बल्कि एक महिला प्रशंसक की ममता भरी सलाह है। वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले के बाद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर 27 अक्टूबर 2026 को वायरल हो रहा है।
महिला ने बातचीत के दौरान वैभव से यह भी कहा, “हम भी बलिया से हैं।” उत्तर प्रदेश के बलिया से अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए उन्होंने युवा क्रिकेटर के प्रति अपनापन जताया। बिहार के समस्तीपुर से आने वाले वैभव के लिए यह बातचीत एक भावुक पल बन गई।
मैच के बाद वैभव एक युवा दर्शक की टोपी पर हस्ताक्षर कर रहे थे। प्रशंसकों से मिल रहे थे। इसी दौरान महिला ने उन्हें आवाज देकर यह सलाह दी। महिला ने न तो ऑटोग्राफ मांगा और न ही फोटो खिंचवाने की बात की, बल्कि घर से दूर खेल रहे युवा खिलाड़ी की सेहत की चिंता जताई।
वीडियो में महिला वैभव से कहती हैं, “ठंडा पानी मत पीना, गर्म करके ही पीना।” न्यूजीलैंड की ठंड को ध्यान में रखते हुए महिला ने उन्हें गर्म पानी पीने की सलाह दी। वैभव उनकी बात सुनकर मुस्कुराते हैं और जवाब देते हैं, “अच्छा जी, ठीक है।”
महिला प्रशंसक की यह छोटी-सी सलाह लोगों को इसलिए पसंद आ रही है, क्योंकि इसमें किसी स्टार खिलाड़ी के प्रति दिखावा नहीं, बल्कि परिवार जैसा स्नेह नजर आता है। वैभव की मुस्कान और सहज जवाब ने इस मुलाकात को और खास बना दिया।
27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव सूर्यवंशी मात्र 15 साल की उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने जनवरी 2024 में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था। अप्रैल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल में खेलने के बाद वह कम उम्र में आईपीएल पदार्पण करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुए।
ये है वीडियो
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

