किसानों की आधुनिक कृषि तकनीकों से हुआ रूबरू तंजानिया का प्रतिनिधिमंडल

झारखंड कृषि
Spread the love

  • रेंडो करमटोली में उन्नत कृषि परियोजना का दौरा किया

अफरोज आलम

कांके। तंजानिया के खनिज मंत्रालय के 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रेंडो करमटोली आदिवासी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के प्रांगण में संचालित उन्नत कृषि परियोजना का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल आदिवासी किसानों द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक एवं तकनीक आधारित कृषि पद्धतियों को करीब से देखा।

सीसीएल की सीएसआर पहल के अंतर्गत निधि समृद्धि फाउंडेशन द्वारा क्रियान्वित इस परियोजना में किसानों को आईसीटी एवं आईओटी आधारित स्मार्ट फार्मिंग से जोड़ा जा रहा है। परियोजना क्षेत्र में स्वचालित सिंचाई प्रणाली, मृदा नमी सेंसर और कृषि ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से वैज्ञानिक एवं डेटा आधारित खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस विजिट के दौरान प्रतिनिधिमंडल को परियोजना की कार्यप्रणाली, किसानों द्वारा तकनीकों के उपयोग और आधुनिक कृषि पद्धतियों से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गयी। यह दौरा आदिवासी किसानों के तकनीकी सशक्तीकरण और कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रदर्शित करने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान एवं अनुभव के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करेगा।

इस अवसर पर सीसीएल सीएसआर परियोजना प्रबंधक जॉन बोदरा, निघि समृद्धि फाउंडेशन की एग्रोनॉमिस्ट चंचल कच्छप, रेंडो करमटोली आदिवासी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के निदेशक सुखदेव उरांव, घुमेश्वर उरांव, राजेश उरांव, मुन्नी गाड़ी, सीमा देवी, उषा देवी, अजय उरांव, बबलू उरांव, सोमरा उरांव, राहुल उरांव, कार्तिक उरांव,पम्मी देवी, धूनी देवी, झानो देवी, अर्चना देवी, बुधन देवी सहित कई प्रगतिशील किसान और परियोजना टीम के सदस्य उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *