बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में डूरंड कप 26 जुलाई से

झारखंड खेल
Spread the love

  • ट्रॉफी टूर 18 जुलाई को, उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में डूरंड कप का आयोजन 26 जुलाई से 16 अगस्त, 2026 तक मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 13 जुलाई को धुर्वा स्थित एफएफपी बिल्डिंग में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने की। सचिव ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आयोजन में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने फायर सेफ्टी, स्टेडियम ब्रांडिंग, खिलाड़ियों एवं अतिथियों के ठहराव, आमंत्रण पत्र वितरण और सुरक्षा व्यवस्था को उच्च मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा।

सचिव ने मैच शेड्यूल के अनुसार विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति का भी निर्देश दिया। नगर निगम को खेल स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की सुनियोजित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए, जबकि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने पर जोर दिया गया।

टूर्नामेंट के प्रति आमजन में उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय थल सेना द्वारा 18 जुलाई, 2026 को रांची में ट्रॉफी टूर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान ट्रॉफी को शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से ले जाया जाएगा, जिससे लोगों को इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, विद्युत, खेल प्राधिकरण, पर्यटन, संस्कृति एवं सूचना-जनसंपर्क विभाग सहित सभी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रांची में होने वाला यह आयोजन राज्य में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ फुटबॉल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक में रांची नगर निगम के आयुक्‍त सुशांत गौरव, खेल निदेशक छवि रंजन, कर्नल हेम चंद्रा सेना के नोडल पदाधिकारी, मेजर आनंद, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ऊर्जा विभाग जयकांत कुमार, रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार,  नगर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह,  कार्यपालक अभियंता झारखंड खेल प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों  व जिला प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *