पिठोरिया। अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिठोरिया थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने बताया कि पिठोरिया थाना कांड (संख्या 68/24) नामजद अभियुक्त मंटू मुंडा उर्फ मंटू कुमार मुंडा (30 वर्ष, पिता कैलाश मुंडा, निवासी बरलोंग, थाना रजरप्पा, जिला रामगढ़) को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार किया। मामला 28 मई, 2024 को दर्ज किया गया था।
अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 414/34 (तत्कालीन आईपीसी), खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 21(4)/21(5) और झारखंड मिनरल्स (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम) अधिनियम की धारा 9/13 के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुरूप सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

