- नुक्कड़ नाटक से लोगों को लू से बचने की दी गई जानकारी
- रांची व्यवहार न्यायालय परिसर में बांटे गये ओआरएस वाटर
रांची। डालसा, रांची ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रचंड लू के लहरों से बचाव के लिए लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण के लिए हिट-वेब-रिलिफ कैंप का उद्घाटन न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 ने किया। न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश, झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन और डालसा सचिव राकेश रौशन की मौजूदगी में इसका शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर न्यायायुक्त, डालसा सचिव समेत व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी, न्यायिक दंडाधिकारी, एलएडीसीएस के सदस्य, पेनेसिया हॉस्पिटल के सीओ मानस लाभ, प्रबंधक दीपक कुमार, कर्मचारी एवं पीएलवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने कहा है कि इसका उद्देश्य लू (हिट-वेब) के दौरान जरूरतमंद लोगों जैसे दिहाड़ी मजदूर, खुले सार्वजनिक स्थानों पर तैनात व्यक्ति, फुटपाथ पर रहने वाले लोग, छोटे विक्रेता, ट्रैफिक पुलिस और अन्य लोगों के लिए राहत शिविरों के अंतर्गत, ओआरएस बोतल, पीने का पानी, चिकित्सा सुविधाएं आदि वितरित कर लाभ पहुंचाना है।
डालसा सचिव राकेश रौशन ने कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण कड़ी धूप में काम करने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। पानी की कमी को पूरा करने के लिए ही डालसा की ओर पानी का बोतल और ओआरएस का बोतल का वितरण किया जा रहा है।
हिट-वेब-रिलिफ कैंप के उद्घाटन के बाद रंगदर्पण नाटक मंच के शिवांग चौबे, दिव्या कुमारी, सुमन्त सिंह, अशोक गोप, धर्मेन्द्र कश्यप एवं अन्य कलाकारों ने नाटक का मंचन किया। नाटक के माध्यम से व्यवहार न्यायालय, रांची में उपस्थित लोगों को लू से बचने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गयी।
रांची सदर हॉस्पिटल की डॉ रीचा और नर्स बेला देवी के द्वारा लोगों को हिट-वेब से बचाव के तरीके के बारे में बताया। उन्होंने पेयजल का अधिक से अधिक और पेय पदार्थ का सेवन करने की सलाह दी।
डालसा सचिव ने कहा है कि डोरंडा चौक, पुलिस बूथ रांची, लाला लाजपत राय चौक, सुजाता चौक, सिरमटोली चौक, बहुबाजार चौक समेत अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड, डेली मार्केट में हिट-वेब-रिलिफ कैंप लगाकर लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित की जायेगी।
इसके अलावा रांची रेलवे स्टेशन, हटिया रेलवे स्टेशन, खादगढ़ा बस स्टैंड एवं आईटीआई बस स्टैंड में भी जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरित करना सुनिश्चित हुआ है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

