सीसीएल में सेवानिवृत्त हुए 115 कर्मियों को दी गई विदाई

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल मुख्यालय, दरभंगा हाउस में 31 अक्टूबर, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यालय से सेवानिवृत्त हो रहे 9 सहित सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से 115 कर्मियों को ससम्मान विदाई दी गई।

समारोह के दौरान एक विशेष लघु फिल्म दिखाई गई, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव, भावनाएं और पुरानी स्मृतियां साझा कीं।

मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वालों में मुख्य प्रबंधक (वित्त) संजय कुमार, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निखिल प्रसाद सिन्हा, कार्यालय अधीक्षक काशीनाथ यादव, कंचन पाटीदार, जोयजीत बोस, अब्दुल कादिर, ज्योत्सना झा, कैलाश उरांव और गलुवा शामिल रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा और निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र उपस्थित रहे।

निदेशक (वित्त) ने कहा कि संस्थान की प्रगति में कर्मियों की ईमानदारी और समर्पण का अहम योगदान होता है। निदेशक (मानव संसाधन) ने कहा कि सेवानिवृत्ति वर्षों की सेवा और समर्पण का पड़ाव है। कर्मियों की कार्य के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी रहेगी।

समारोह के अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिजनों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष और बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *